23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के साथ भी टीम इंडिया इतने साल तक नहीं खेलेगी कोई सीरीज, BCCI ने स्थगित किए कार्यक्रम

IND vs BAN Series Postponded: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगस्त 2025 में बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली तीन वनडे और तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक टालने का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 5 Jul 2025, 6:12 PM IST

IND vs BAN

भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से सीरीज नहीं खेली गई है (Photo- Champions Trophy 2025)

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त के महीने में आयोजित होने वाले 3 टी20 और 3 वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों की वजह से यह फैसला लिया गया है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक एडवाइजरी जारी की और बताया कि दोनों देशों के बीच अब 2026 तक कोई द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। एडवाइजरी में लिखा है कि है भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सितंबर 2026 तक इस सीरीज को स्थगित करने पर सहमत हुआ है। इसका मतलब है कि दोनों देश अब 2026 तक सिर्फ आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में ही एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को रद्द करने की आधिकारिक घोषणा की है। इस दौरे में 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज शामिल थी, जो अगस्त 2025 में होनी थी। यह फैसला भारत सरकार से मंजूरी न मिलने और सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया है। इस खबर ने क्रिकेट प्रशंसकों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। बता दें कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अंतरराष्ट्री पिच पर वापसी हो सकती थी। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए थे, जहां भारत ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "भारत का बांग्लादेश दौरा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल थे, को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।" बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि इस दौरे को फिर से शेड्यूल करने की कोई योजना फिलहाल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने इस दौरे को मंजूरी देने से मना किया है। हाल के महीनों में बांग्लादेश में कुछ घटनाओं ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाया है, जिसके चलते भारतीय टीम के दौरे पर सवाल उठ रहे थे।

बांग्लादेश क्रिकेट हुआ निराश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले पर निराशा जताई है। बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "हम भारतीय टीम की मेजबानी के लिए उत्सुक थे। यह सीरीज हमारे लिए महत्वपूर्ण थी, और हम इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर रहे थे। लेकिन भारत सरकार के निर्णय का सम्मान करते हैं।" बीसीबी ने यह भी बताया कि इस दौरे के लिए मीडिया राइट्स की बिक्री को भी रोक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इंग्लैंड के खिलाफ अब मात्र इतनी गेंद पर ठोका शतक