Vaibhav Suryavanshi, IND Under-19 vs England U19, 4th Youth ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वॉर्सेस्टर में खेले जा रहे पांच मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज़ के चौथे मुकाबले में महज़ 14 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। सूर्यवंशी ने मात्र 52 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया, यह अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है।