IPL 2025 Mega Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में बोर्ड ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन नियमों की घोषणा की है। अब आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है, ताकि वह इस बीच अपने रिटेंशन प्लेयर्स की सूची जारी कर सकें। नियमों के ऐलान के बाद अब फ्रेंचाइजी अपनी लिस्ट तैयार करने में जुट गई हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन और वेन्यू को लेकर अपडेट दिया है।