IND Vs BAN 2nd Test Day 5: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। खराब मौसम के चलते कानपुर टेस्ट के करीब आठ सेशन धुल चुके हैं। इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने चौथे दिन इस मैच में अपने इरादे स्पष्ट करते हुए नई जान फूंक दी है। चौथे दिन 98 ओवर का खेल निर्धारित किया गया था। वहीं, आज मंगलवार 1 अक्टूबर को आखिरी दिन 98 ओवर का खेल बाकी है। आज अगर भारत को ये मुकाबला जीतना है तो बस एक काम करना होगा।