
अरबाज खान से पहले इन सेलेब्रिटियों पर भी लग चुका है सट्टेबाजी का आरोप
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान इन दिनों मैच पर सट्टा लगाने के कारण चर्चा में बने हुए है। मुंबई पुलिस उनसे पूछताझ कर चुकी है। ये मामला तब मीडिया में आया जब मुंबई पुलिस ने बुकी सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को गिरफ्तार किया। सोनू से पूछताझ के बाद अरबाज खान का नाम भी सामने आया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कोई सेलेब्रिटी मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में फंसा हो। इससे पहले भी कई नामी शख्सियतों पर यह आरोप लग चुका है। इस स्टोरी में जानें उन सेलेब्रिटियों के बारे में जिनपर अरबाज से पहले सट्टेबाजी का आरोप लगा था।
बिंदु दारा सिंह-
साल 2013 में दो आईपीएल टीमों पर फिक्सिंग का आरोप लगा था और उन्हें दो साल तक बैन भी झेलना पड़ा। इस फिक्सिंग कांड में दारा सिंह के बेटे और बिग बॉस-3 के विनर बिंदु दारा सिंह का भी नाम आया था। बिंदु दारा सिंह पर आरोप था की वो बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिये की भूमिका निभा रहे थे। इस मामले में बिंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी।
राज कुंद्रा-
साल 2013 में ही राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी के आरोप लगे थे । राजकुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। लोढ़ा समिति ने कुंद्रा को सट्टेबाजी से जुड़े आरोप में दोषी पाया और क्रिकेट से जुड़ी तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। दो साल के बाद राजस्थान रॉयल्स की वापसी आईपीएल 2018 में नए टीम मालिक के साथ हुई है।
गुरूनाथ मय्यपन -
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन.श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मय्यपन पर साल 2013 में फिक्सिंग के आरोप लगे थे। मय्यपन उस समय चेन्नई के टीम प्रिंसिपल थे। फिक्सिंग के जांच के लिए जस्टिस लोढ़ा समित का गठन किया गया था। जिसने चेन्नई सुपरकिंग्स पर 2 साल का बैन और मयप्पन के ऊपर क्रिकेट से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर आजीवन बैन लगा दिया था ।
Updated on:
03 Jun 2018 06:30 pm
Published on:
03 Jun 2018 06:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
