6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप सोच रहे होंगे कल मैच में भुवनेश्वर क्यों नहीं खेले, था यह अजीबो-गरीब कारण

भारतीय टीम ने रविवार को यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Nov 2018, 10:00 AM IST

bhuvneshwar kumar

आप सोच रहे होंगे कल मैच में भुवनेश्वर क्यों नहीं खेले, था यह अजीबो-गरीब कारण

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में पहले T20 मुकाबले में 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जब इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI का ऐलान हुआ तो सभी को इस बात की हैरानी हुई कि इस टीम में भुवनेश्वर कुमार क्यों नहीं हैं। अगर आपको भी ऐसा लगा तो हम बताते हैं आपको इसका कारण।


इस कारण से नहीं खेले भुवी-
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर को कल मैच से पहले पेट में समस्या आ गई थी जिस कारण वह पहले T20 मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वह एक शाम पहले चुनी गई 12 खिलाड़ियों की टीम का हिस्सा थे, पर उनको प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। BCCI के मीडिया मैनेजर ने बताया कि "भुवनेश्वर के पेट में गैस की दिक्कत है और उनके लखनऊ में 6 नवंबर को होने वाले दूसरे T20 मुकाबले से पहले फिट होने की उम्मीद है।" 12 खिलाड़ियों की टीम से बाहर जाकर उमेश यादव को खेलने का मौका मिला। 12 खिलाड़ियों की टीम में से यजुवेंद्र चहल बाहर बैठे।


इन दो खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू-
रविवार को हुए मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। पहले बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या और दूसरे भारत के लिए ODI क्रिकेट खेल चुके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद। इन दोनों ही खिलाड़ियों का डेब्यू में प्रदर्शन शानदार रहा। क्रुणाल ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लिया और 9 गेंदों में 21 रन भी बनाए। दूसरी ओर खलील ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट लिया।


कार्तिक-क्रुणाल-कुलदीप ने जिताया मुकाबला-
कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेले रविवार को खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। जिसके चलते भारतीय बल्लेबाजों को जीतने के लिए 120 गेंदों में मात्र 110 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। और वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी अपने हार के खराब रिकॉर्ड को सुधार लिया। एक समय 45/4 पर आ गई टीम इंडिया को दिनेश कार्तिक(नाबाद 31) ने पहले मनीष पांडेय(19) और फिर क्रुणाल(नाबाद 21) के साथ मिलकर जीत दिलाई। कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट झटके।