6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पावरप्ले में ट्रेट बोल्ट से ज्यादा खतरनाक हैं ये तीन भारतीय गेंदबाज, चौंकने वाले हैं आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों में चार भारतीय हैं। इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं। उनके अलावा दीपक चहर और उमेश यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

2 min read
Google source verification
trent_boult_.jpg

Most Wickets in powerplay, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब भी कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम आता है, लोगों के जहन में पावरप्ले आ जाता है। बोल्ट पावरप्ले में जोरदार गेंदबाजी करते हैं और वे अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोल्ट आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं। उनसे ज्यादा विकेट तीन अन्य भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं। आइए नज़र डालते हैं उन तीन गेंदबाजों पर -

भुवनेश्वर कुमार -
आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलने वाले भुवनेश्वर ने पावरप्ले में अबतक 62 विकेट लिए हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में वे अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं और चार मैच में 159 के औसत से मात्र एक विकेट चटकाया है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.93 की रही है।

दीपक चहर -
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्ट्राइक गेंदबाज दीपक चहर भी पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी से दीपक बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करते हैं। दीपक ने पावरप्ले में अबतक 57 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन अबतक मिला जुला रहा है। चार मैच में 34.75 के औसत से दीपक ने चार विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.16 की रही है।

उमेश यादव -
इस लिस्ट में यह नाम बेहद चौंकाने वाला है। गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलने वाले उमेश यादव ने पावरप्ले में 56 विकेट लिए हैं। उमेश लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर हैं। लेकिन वे आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2024 में उमेश ने अबतक खेले गए पांच मैचों में 23.83 की औसत से छह विकेट झटके हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.21 की रही है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग