24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को बड़ा झटका, टीम इंडिया का साथ छोड़ स्वदेश लौटा ये दिग्गज

Champions Trophy 2025 का आगाज होने से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल निजी कारणों के चलता अचानक टीम इंडिया को दुबई में छोड़ स्वदेश लौट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2025, 9:28 AM IST

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से ठीक पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल निजी कारणों के चलते टीम इंडिया को दुबई में छोड़कर स्वदेश लौट हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि मोर्कल को कौन से निजी कारण से साउथ अफ्रीका जाना पड़ा है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि उनके पिता का निधन हो गया है। मोर्कल के अचानक जाने से भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि मोहम्मद शमी फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने हाल ही में वनडे डेब्यू किया है।

17 फरवरी को अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए

दरअसल, टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल 15 फरवरी को भारतीय टीम के साथ यूएई पहुंचे थे। वह 16 फरवरी को आईसीसी एकेडमी में दोपहर के अभ्यास सत्र में टीम के साथ मौजूद थे, 17 फरवरी को वह टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए। रिपोर्ट के अनुसार, वह स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि ये अभी भी स्पष्ट नहीं है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के साथ वास्तव में क्या हुआ है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि उनके पिता का निधन हो गया है। इसके अलावा इस बात पर भी कोई स्पष्टता नहीं है कि मोर्कल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हिस्सा होंगे या नहीं और अगर होंगे भी तो कब।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत की बढ़ी मुसीबत? 

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी मंगलवार को ट्रेनिंग से छुट्टी ले सकती है और 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर 19 फरवरी को ट्रेनिंग करेगी। मोर्कल की अनुपस्थिति अब टूर्नामेंट में टीम की संभावनाओं को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है, यह देखते हुए कि जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं और मोहम्मद शमी भी थोड़े खराब फॉर्म में हैं।

यह भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी में खूब गरजता है रोहित-विराट का बल्ला, आंकड़े देख कांप जाएंगे गेंदबाज!

पंत ने बिना पट्टी बांधे की ट्रेनिंग

रविवार को टीम इंडिया के सत्र के दौरान बाएं हाथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लग गई थी और टीम के फिजियो ने आइस पैक के साथ उनकी देखभाल की, अंततः वे लंगड़ाते हुए सत्र से बाहर निकले। अब ऋषभ पंत पूरी तरह से लय में दिख रहे हैं। उन्होंने अपने बाएं घुटने पर कोई पट्टी बांधे बिना ट्रेनिंग की।

टीम इंडिया स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।