24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी में खूब गरजता है रोहित-विराट का बल्ला, आंकड़े देख कांप जाएंगे गेंदबाज!

Champions Trophy: इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 6 Jul 2025, 10:26 AM IST

virat kohli

विराट कोहली (Photo- ANI)

Champions Trophy: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में पुरुष आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के 9वें संस्करण में पुरुष वनडे विश्व कप 2023 की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें 15 मैच खेलेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए कई दिग्गज टीमों ने हाल ही में व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी हैं।

इसी कड़ी में इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने क्रमश: अर्द्धशतक और शतक ठोक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने इरादे जता दिए थे और आगामी मुकाबलों के लिए विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी थी। वैसे भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों बल्लेबाजों का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। आइए, इस पर डालते हैं एक नजर…

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की ये है सबसे मजबूत प्लेइंग 11!

विराट कोहली-

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 2009 से 2017 तक कुल 13 वनडे की 12 इनिंग में 88.16 की औसत और 92.32 की स्ट्राइक रेट से कुल 529 रन बनाए हैं, 5 अर्द्धशतक है। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 96 रन है, जिसे उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में बनाया था। 36 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 263 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा-

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा की तूती बोलती रही है। इस कारण वह क्रिकेट फैंस के बीच हिटमैन के नाम से जाने जाते हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय कप्तान के बल्ले से खूब रन बरसे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 10 वनडे मैच की 10 पारियों में 53.44 और 82.50 की स्ट्राइक रेट से कुल 481 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 123 रन है।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 में इन पांच बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की नजर, मैच का रुख पलटने की रखते हैं काबिलियत