चार या 10 ओवर डालने से काम नहीं चलेगा
बेदी ने कहा, "कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दोनों को टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की जरूरत है तभी वह एक गेंदबाज के रूप में और बेहतर होंगे। चार या 10 ओवर डालने से काम नहीं चलेगा, उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने के लिए 30-40 ओवर डालने की आवश्यकता है।" बता दें भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जाडेजा ने आखिरी वनडे जुलाई में खेला था उसके बाद से दोनों खिलाड़ियों को वनडे में मौका नहीं दिया गया। पिछले कुछ महीने से कुलदीप और युजवेंद्र वनडे टीम के अहम हिस्सा बने हुए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में भी शानदार प्रदर्शन किया था।