5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports Budget 2024 में खेलो इंडिया पर ज्यादा फोकस, खेल बजट में सिर्फ 45.36 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

Sports Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 वर्ष के पूर्णकालिक बजट में खेल बजट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है। इस बार का कुल खेल बजट 3,442.32 करोड़ रुपए है, जबकि पिछली बार यह 3,396.96 करोड़ रुपए था।

less than 1 minute read
Google source verification
Sports Budget 2024

Sports Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024-25 वर्ष के लिए पूर्णकालिक बजट पेश किया। इसमें खेलों के विकास के लिए भी बजट की घोषणा की गई। पिछले साल की तुलना में इस बार खेल बजट में सिर्फ 45.36 करोड़ रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, अगले ओलंपिक खेल चार साल बाद हैं जबकि एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भी दो साल बाद होना है। इस कारण खेल बजट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बार का कुल खेल बजट 3,442.32 करोड़ रुपए है, जबकि पिछली बार यह 3,396.96 करोड़ रुपए था।

खेलो इंडिया को सबसे ज्यादा फायदा

सरकार की महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया को भी इस बार सर्वाधिक फायदा हुआ है। खेल बजट में सबसे अधिक 900 करोड़ रुपए खेलो इंडिया को दिए गए हैं, जो पिछली बार के मुकाबले 20 करोड़ रुपए अधिक है।

नाडा  के बजट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के बजट में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है। इन दोनों एजेंसियों का काम खिलाडि़यों डोप की जांच करना है। नाडा का बजट 21.73 करोड़ से बढ़ाकर 22.30 करोड़ रुपए किया गया है। वहीं, एनडीटीएल का बजट 19.50 करोड़ रुपए से 22 करोड़ रुपए किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग