14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को नहीं, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Afghanistan Team Announced Champions Trophy 2025: स्टार स्पिनर राशिद खान, ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के साथ टीम गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।

2 min read
Google source verification

Afghanistan Squad for Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। अपने पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को अफगानिस्तान टीम की कमान सौंपी है।

टखने की चोट के कारण खेल से दूर रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की टीम में वापसी हुई हैं। वह शीर्ष क्रम में रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ होंगे, जिसके बाद रहमत शाह और कप्तान शाहिदी जैसे खिलाड़ी शीर्ष चार में होंगे। हालांकि, मुजीब उर रहमान चयन से चूक गए, क्योंकि इसी टूर्नामेंट के लिए युवा करिश्माई स्पिनर एएम गजनफर को चुना गया है।

यह भी पढ़ें- IND-W vs IRE-W: जेमिमा रोड्रिग्स के पहले शतक से भारत ने आयरलैंड को 116 रन से हराया

स्टार स्पिनर राशिद खान, ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के साथ टीम गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। टीम में सिदिकुल्लाह अटल भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक सहित कुल 156 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। टीम ने 15 सदस्यीय दल के साथ रिजर्व के रूप में दरवेश रसूली, नांग्याल खारोटी और बिलाल सामी को भी शामिल किया है।

एसीबी के चेयरमैन मीरवाइज अशरफ ने कहा, "अफगान अटलान ने पिछले दो आईसीसी आयोजनों, CWC 23 और आईसीसी विश्व T20 2024 में असाधारण प्रदर्शन किया है। इन दो आयोजनों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन और पिछले साल उनकी वनडे सीरीज जीत से निस्संदेह उनका मनोबल बढ़ेगा और इस बार उन्हें और भी बेहतर अभियान चलाने में मदद मिलेगी।"

"पिछले दो आयोजनों में मेंटर की नियुक्ति हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। इस सफलता को देखते हुए, हमने यूनिस खान को मेंटर नियुक्त किया है, जिनके पास व्यापक अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय अनुभव है। हम आयोजन के दौरान उनकी विशेषज्ञता का पूरा उपयोग करने के लिए तत्पर हैं।"

टूर्नामेंट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। वे 21 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, उसके बाद 26 और 28 फरवरी को क्रमशः लाहौर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेंगे।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट-कीपर), इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजल हक फारूकी, नवीद जादरान और फ़रीद अहमद मलिक।

रिजर्व- दरवेश रसूली, नांग्याल खारोटी, बिलाल सामी।