3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम को हो गया बड़ा नुकसान! मैट हेनरी हो सकते हैं प्लेइंग 11 से बाहर

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ: मैट हेनरी ने टूर्नामेंट में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से 5 विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Mar 2025, 2:58 PM IST

मैट हेनरी

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान मैट हेनरी को कंधे में चोट लगी थी। इस चोट के कारण अब वह न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर हो सकते हैं।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मैट हेनरी को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के आखिरी ओवरों में दो ओवर गेंदबाजी की थी। चोट के बाद मैदान में वापसी के बाद उन्हें डाइव लगाते हुए भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें- MI vs UPW: हरमनप्रीत कौर और सोफी एक्लेस्टोन भिड़ीं, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव, मुंबई की कप्तान पर लगा जुर्माना, VIDEO

बुधवार को मुकाबले के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेनरी की उपलब्धता को लेकर आशावादी रुख दिखाया था, लेकिन अब मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से लगभग 48 घंटे पहले भी मैट हेनरी की फिटनेस पर संशय बना हुआ है।

स्टीड ने कहा, "मेरे हिसाब से हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाजी करने उतरे थे। उनके कुछ स्कैन हुए हैं और हम उन्हें फाइनल खेलने का हर संभव मौका देना चाहते हैं।हालांकि इस वक्त उनकी स्थिति अब भी थोड़ी अनिश्चित है।"

मैट हेनरी ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से 5 विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा और यह दुबई में खेला जाएगा। स्टीड ने आगे कहा, "वह अपने कंधे के बल गिरने के कारण अभी भी दर्द में हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: नॉकआउट में हमेशा भारी पड़े कीवी, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, देखें आंकड़े

अगर हेनरी नहीं खेलते हैं, तो न्यूजीलैंड के पास दाएं हाथ के सीमर जैकब डफी का विकल्प मौजूद है। डफी ने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन प्री-टूर्नामेंट ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें मौका मिला था, जिसमें उन्होंने सात ओवर में 48 रन देकर एक विकेट लिया था।