3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Final: नॉकआउट में हमेशा भारी पड़े कीवी, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, देखें आंकड़े

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने कुल चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। इस दौरान भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को भी ग्रुप मुकाबले में शिकस्त दी है। टीम इंडिया जीत की इस लय को कायम रखना चाहेगी। वहीं, कीवी टीम ने चार मैच खेले हैं और तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Mar 2025, 12:14 PM IST

India vs New Zealand, Champions Trophy 2025 Final: आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने आखिरी मुकाम तक पहुंच गई है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खिताबी जंग होगी, जिससे तय होगा कि किस टीम के सिर चैंपियन का ताज सजेगा। यदि रेकॉर्ड पर नजर डालें तो आइसीसी के नॉकआउट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हमेशा टीम इंडिया को परेशान किया है और उसका पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।

कब-कब हुई भिड़ंत
2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता, नैरोबी
2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल न्यूजीलैंड 18 रन से जीता, मैनचेस्टर
2021 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता, साउथम्प्टन
2023 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल भारत 70 रन से जीता, मुंबई

अजेय रिकॉर्ड कायम रखने पर नजर
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने कुल चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। इस दौरान भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को भी ग्रुप मुकाबले में शिकस्त दी है। टीम इंडिया जीत की इस लय को कायम रखना चाहेगी। वहीं, कीवी टीम ने चार मैच खेले हैं और तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।

फाइनल की राह में इन टीमों को दी मात
20 फरवरी, बांग्लादेश 6 विकेट से जीत
23 फरवरी, पाकिस्तान 6 विकेट से जीत
02 मार्च, न्यूजीलैंड 44 रन से जीत
04 मार्च, ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीत

बदला चुकाने का मौका -
भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 24 साल पहले मिली हार का बदला चुकाने का भी अच्छा मौका है। दोनों टीमेे चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट में सिर्फ एक बार साल 2000 के फाइनल में भिड़ीं थीं, और इसमें कीवी टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी।

16 महीने पहले तोड़ा था चक्रव्यूह
टीम इंडिया ने नॉकआउट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र जीत 16 महीने पहले वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में दर्ज की थी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने 70 रन से जीत हासिल की थी।