England Team Prize Money in Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ग्रुप स्टेज अब समाप्ति की ओर है। भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो वहीं अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फजीहत इंग्लैंड की टीम की हुई है, जो अपने सभी तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इतना ही नहीं इंग्लिश टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी 8वें पायदान पर रही है। इसके बावजूद आईसीसी उसे बतौर प्राइज मनी और टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए करोड़ों रुपए देगा।