बटलर ने मैच के बाद कहा कि यह वास्तव में निराशाजनक प्रदर्शन था। आज हम टारगेट से बहुत दूर रह गए। वास्तव में ये एक अच्छी पिच थी, लेकिन हम बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके, जो पिछले कुछ समय से इस टीम की कहानी रही है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के सवाल पर बटलर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता। एक ग्रुप के रूप में हमें परिणाम नहीं मिल रहे हैं और इससे हमारा आत्मविश्वास कम हुआ है। अब सभी के लिए कड़ी मेहनत करने का वक्त आ गया है।