आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की वापसी को लेकर भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। अब टूर्नामेंट की संभावित तारीखें भी सामने आ चुकी हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा और खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट में दुनिया की 8 सर्वश्रेष्ठ टीम हिस्सा लेंगी।