Champions Trophy 2025 Semifinals: आईसीसी ने सेमीफाइनल के फिक्सचर्स का किया ऐलान, इस दिन टीम इंडिया का मुकाबला
Champions Trophy 2025 Semifinals Fixtures: भारतीय टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में वनडे वर्ल्डकप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ले भिड़ेगा, जो 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।
IND vs AUS in Semifinal Champions Trophy: आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के फिक्सचर्स का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। ऐसे में उनका मुकाबला अब ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम से होगा। ग्रुप B में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रही, जिसके 2 मैच रद्द हुए और एक में उन्होंने इंग्लैंड को मात दी। ऐसे में अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मार्च को होगा।
भारतीय टीम इससे पहले आईसीसी इवेंट में ऑस्ट्रेलिया से 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में ही भिड़ी थी, जहां उन्होंने कंगारुओं को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था। भारतीय टीम ने आईसीसी इवेंट्स में ज्यादातर मौकों पर जब जब हमने ऑस्ट्रेलिया को नॉकआउट्स में हराया है, तब तब खिताब जीता है। 2007 टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2011 में भी भारत ने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2015 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में हारे और 2023 में फाइनल में हम ऑस्ट्रेलिया से हारे।