28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के 8 खिलाड़ी, जिनका T20 World Cup 2024 खेलना तय!

T20 world cup 2024 से पहले ज्यादातर बड़ी टीमों के खिलाड़ी (पाकिस्तान को छोड़कर) इस समय आईपीएल में भाग ले रहे हैं और अपनी तैयारियों को भी पुख्ता कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
aatcsk20.jpg

टी20 वर्ल्डकप 2024 का आगाज 2 जून को होगा, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज के मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को छोड़कर ज्यादातर बड़ी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। आज हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में शामिल ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनका टी20 वर्ल्डकप में खेलना पक्का माना जा रहा है। इसमें भारत के सिर्फ रवींद्र जडेजा का नाम ही शामिल है।

श्रीलंका के मथीशा पथिराना और महीश तिक्षणा का वर्ल्डकप 2024 में खेलना तय माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के बड़े हथियार माने जाते हैं और वनिंदु हसरंगा के चोटिल होने के बाद महीश तिक्षणा के खेलने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का भी टी20 वर्ल्डकप खेलना तय माना जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 4 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्डकप के लिए कीवी टीम में चुने जा सकते हैं।

भारत में आयोजित हुए वनडे वर्ल्डकप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम की ताकत को बढ़ाएंगे। इसके अलावा डेवोन कॉनवे और मिचेल सेंटनर भी बड़े दावेदार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में भारत के सिर्फ रवींद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका वर्ल्डकप 2024 में खेलना तय माना जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ये 8 खिलाड़ी खेलेंगे T20 World Cup 2024!

मथीशा पथिराना (श्रीलंका)
महीश तिक्षणा (श्रीलंका)
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
रविंद्र जडेजा (भारत)
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)