3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs PBKS Playing 11: क्या सरफराज खान को मिलेगी जगह? श्रेयस की चोट ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

CSK vs PBKS, IPL 2026: पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए आईपीएल 2025 बेहद निराशाजनक रहा था। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। ऐसे में इस साल टीम ने एक नई शुरुआत का लक्ष्य रखा होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 03, 2026

IPL 2026 CSK vs PBKS

IPL 2026 का 7वां मुक़ाबला CSK और PBKS के बीच खेला जाएगा (Photo - IPL Official Site)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 7वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल करने का प्रयास करेगी।

पहली जीत की तलाश में CSK

पांच बार की चैंपियन के लिए आईपीएल 2025 बेहद निराशाजनक रहा था। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। ऐसे में इस साल टीम ने एक नई शुरुआत का लक्ष्य रखा होगा। गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला गंवाया था। 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट होने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 12.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल करने दिया। इस दौरान उनके सिर्फ दो विकेट गिरे।

पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

दूसरी ओर, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने एक मुश्किल पिच पर अपने प्रतिद्वंद्वी को 162/6 के स्कोर पर रोक दिया। मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद, पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते हुए जीत की मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रही।

पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 32 मुकाबलों का रिकॉर्ड पूरी तरह से संतुलित है, जिसमें दोनों ही टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं।

पंजाब के लिए चिंता की बात कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट है जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में लगी थी। टीम प्रबंधन ने बताया था कि श्रेयस को फ्रैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथ में सूजन है। लेकिन टीम को उम्मीद है कि श्रेयस इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/प्रशांत वीर।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल/यश ठाकुर।