
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान।
Commonwealth games Birmingham 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) की शुरुआत 27 जुलाई से होने वाली है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में पहली बार महिला क्रिकेट को गेम्स का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर ही करेंगी। वहीं इस टीम में ऑलराउंडर स्नेह राणा की लंबे समय के बाद वापसी हुई है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट मैचों की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। वहीं दूसरा चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और तीसरा बारबाडोस से खेलेगा। इस टीम के टॉप ऑर्डर में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा, एस मेघना और यास्टिका भाटिया को मौका दिया गया है। वहीं मिडिल ऑर्डर में हरलीन देओल, तानिया भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स को चुना गया है।
यह भी पढ़ें : ENG vs IND: चोट के चलते पहले ODI से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली
टीम में ऑलराउंडर के कई विकल्प हैं। स्नेह राणा, पुजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को स्टैंड-बाई रखा गया है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष, अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव और सिमरन दिल बहादुर शामिल हैं।
बता दें 1998 के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को जगह मिली है। इस बार टी20 फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों को इंटरनेशनल का दर्ज प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें : पहले ODI में भारत को कड़ी चुनौतो देगा इंग्लैंड, सिंगापुर ओपन का होगा आगाज
इस टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस और पाकिस्तान के साथ है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
भारतीय महिला टीम - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, मेघना, तान्या सपना भाटिया (विकेटकीपर), यष्टिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा।
Updated on:
12 Jul 2022, 10:41 AM IST
Published on:
12 Jul 2022, 10:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.