30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs IND: टी-20 मैच में लगी चोट के चलते पहले ODI से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, खेलने पर संशय

Virat Kohli Injury: इंग्लैंड और भारत के बीच 'द ओवल' में खेले जाने वाले पहले वनडे मुक़ाबले में विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। कोहली को आखिरी टी20 मुक़ाबले में ग्रोइन इंजरी हो गई थी। ऐसे में वे इस मैच से बाहर ही सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Jul 2022, 9:32 AM IST

vk.png

विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

England vs India 1st ODI Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली इंग्‍लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुक़ाबले से बाहर हो सकते हैं। खराब फॉर्म में चल रहे कोहली को आखिरी टी20 मुक़ाबले में ग्रोइन इंजरी हो गई थी। ऐसे में द ओवल में खेले जाने वाले इस मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। कोहली की चोट के बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा या अपडेट नहीं आया है। लेकिन मेय रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम मानेजमेंट उन्हें पहले मैच में ब्रेक दे सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, "आखिरी टी20 मैच में उन्हें चोट लग गई थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह चोट उन्हें फील्डिंग करते समय लगी या फिर बल्‍लेबाजी के समय। कोहली सोमवार को वैकल्पिक अभ्‍यास सत्र का हिस्सा भी नहीं बने थे।"

यह भी पढ़ें : पहले ODI में भारत को कड़ी चुनौतो देगा इंग्लैंड, सिंगापुर ओपन का होगा आगाज


ऐसे में विराट की गैरमौजूदगी में किसी युवा खिलाड़ी को 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। सूर्याकुआर यादव ने अभी शतक लगाया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हीं पर भरोसा जाता सकती है।

अगस्त 2019 में लगाया था आखिरी वनडे शतक -
टेस्ट मैच के साथ-साथ विराट ने वनडे क्रिकेट में भी तीन साल से शतक नहीं लगाया है। कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को लगाया था। कोहली का यह शतक वेस्टइंडीज के सामने आया था।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर रचा इतिहास

इसके बाद वनडे में वे अबतक 18 पारियों में 39 के औसत से 702 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्‍ट स्‍कोर 89 का रहा। वहीं टी20 में कोहली ने कभी शतक नहीं लगाया है।

ऐसा है कोहली का करियर -
कोहली तो टेस्ट में शतक लगाए कोहली को शतक लगाए 961 दिन हो चुके हैं, वहीं वनडे 1061 दिन हो गए हैं। पूरे करियर की बात की जाये तो वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का करियर एवरेज 58.07 है। वह 260 मैचों की 39 पारियों में नॉटआउट रहे हैं। वनडे क्रिकेट में अभी सबसे ज्‍यादा औसत के मामले में कोहली चौथे नंबर पर हैं। टी20 इंटरनैशनल में भी विराट का औसत 50 से ज्‍यादा है। उन्‍होंने पूरे करियर के 97 मैचों में 51.5 के औसत से 3,296 रन बनाए हैं। कोहली से ज्‍यादा एवरेज किसी का नहीं है।