30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयसूर्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर रचा इतिहास

6 साल बाद आखिरकार श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हरा दिया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में जबरदस्त काम किया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पूरी तरह फेल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 11 Jul 2022, 6:55 PM IST

SL vs AUS test lanka beat australia by inning prabhat jayasuriya smith

ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खत्म हो गया है। इस मुकाबले में श्रीलंका की जीत हो गई। छह साल बाद श्रीलंका को टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिली है। श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 39 रन से हरा दिया। मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 151 रन पर समेट दिया। आपका बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था। अब ये सीरीज बराबरी पर छूट गई है। खैर श्रीलंका के लिए ये ऐतिहासिक जीत रही। गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने इस बार ऑस्ट्रेलिया को अच्छा जवाब दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहली पारी में ही विशाल स्कोर खड़ा कर जीत की नींव रख दी थी।


इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 145 और मार्नश लाबुशेन ने 104 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 554 रन बना दिए। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चांदीमल ने नाबाद 206, दिमुथ करुणारत्ने ने 86, कुसल मेंडिस ने 85 रन बनाए। श्रीलंका के बल्लेबाजों के सामने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज इस बार बेबस नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने वाले 2 कप्तान, इतिहास रचने से चूके रोहित शर्मा


खैर पहली पारी में श्रीलंका को 190 रनों की बढ़त मिल गई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 151 रनों पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया। इस तरह श्रीलंका को पारी और 39 रनों से जीत मिली। प्रभात जयसूर्या ने इस टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने दोनों पारियों में छह-छह विकेट लिए। वो डेब्यू मैच में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है।