
रोहित दूसरे नंबर पर
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हो गई है। टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली और टी-20 में 2-1 से जीत मिली। टी-20 में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की और कप्तानी संभाली। तीसरे टी-20 में रोहित शर्मा के पास एक खास मौका रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में लगातार टीम इंडिया को 19 मुकाबलों में जीत दिला चुके हैं। रोहित ने टी-20 क्रिकेट में भी लगातार जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि तीसरे टी-20 में हार से थोड़ा गणित गड़बड़ हो गया था। खैर हम आपको उन दो कप्तानों के बारे में बताते हैं जिन्होंने लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।
1) रिकी पोंटिंग
इस खिलाड़ी के नाम से पूरी दुनिया परिचित है। खासतौर पर अपनी कप्तानी में रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को एक नए मुकाम तक पहुंचाया। पोंटिंग कप्तान के रूप में बहुत सफल रहे और उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। पोंटिंग लगातार 20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। साल 2003 में रिकी पोंटिंग ने ये कारनामा किया था। ये रिकॉर्ड आजतक नहीं टूट पाया है। आगे भी ये रिकॉर्ड टूटना बहुत मुश्किल है।
यह भी पढ़ें-विराट कोहली के समर्थन में उतरे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, दिया चौंकाने वाला बयान
2) रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इस बार रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। दरअसल रोहित शर्मा अभी तक लगातार 19 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुके थे। इंग्लैंड को अगर तीसरे टी-20 मैच में हरा देते तो फिर 20 हो जाते। इसके बाद पहला वनडे मैच वो जीत जाते तो फिर रिकॉर्ड कायम कर लेते हैं। रोहित शर्मा ये उपलब्धि इस बार हासिल नहीं कर पाए। वैसे रोहित ने ये कारनामा साल 2019 से 2022 के बीच में किया है।
Published on:
11 Jul 2022, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.