
विराट को लेकर बड़ा बयान
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अपनी खराब फॉर्म के चलते चर्चा का विषय बने हुए है। पिछले कुछ महीने विराट के लिए अच्छे नहीं रहे। इंग्लैंड दौरा भी अभी तक बहुत ही खराब रहा है। एकमात्र टेस्ट मैच में वो असफल रहे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और हर पारी में वो रन नहीं बना पाए। टीम में अब उनकी जगह खतरे में पड़ गई है। फैंस और दिग्गजों को कहना है कि नंबर-3 पर अब दीपक हुडा को जगह देनी चाहिए। हालांकि विराट कोहली के साथी खिलाड़ी और हमदर्द ईशांत शर्मा ने बड़ा बयान दे दिया है। शर्मा ने खराब फॉर्म के बावजूद विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि कुछ भी कर लो वो नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करेगा।
ईशांत शर्मा ने कुछ दिन पहले एक यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, आप कितना ही अपने आप को कोस लो लेकिन विराट कोहली अगर टीम में रहेंगे तो फिर नंबर तीन पर ही आएंगे। उनसे ये जगह कोई नहीं छीन सकता है। सच्चाई ये हैं कि अगर कोहली उपलब्ध हैं तो वो खेलेंगे। दीपक हुडा के लिए अभी नंबर तीन की बल्लेबाजी काफी कठिन रहेगी।
यह भी पढ़ें- भारत की तरफ से T-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 6 बल्लेबाज
कई दिग्गजों का मानना है कि विराट कोहली को अब टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। कई को लगता है कि उन्हें ब्रेक ले लेना चाहिए। कुछ हद तक ये बातें सही भी है। विराट कोहली इस समय बहुत ही दबाव में खेल रहे हैं। IPL 2022 में भी वो फ्लॉप रहे थे। लगातार उन्हें मौकै मिल रहे हैं लेकिन उनका हाल बुरा होता जा रहा है। दीपक हुडा ने अभी तक नंबर-3 पर अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी-20 में वो बेंच पर बैठे थे।
Published on:
11 Jul 2022 02:52 pm
