
Team India की जीत पर शशि थरूर ने दी बधाई (Photo-IANS)
ind vs eng test series 2025: भारत ने 'ओवल' में खेले गए रोमांचक मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। पांचवा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। पांचवे टेस्ट मैच में जीत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीम इंडिया की तारीफ की। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने टीम इंडिया से माफी भी मांगी है। रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद शशि थरूर ने तेज गेदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की।
पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पास शब्द नहीं है…क्या शानदार जीत है! इंग्लैंड के खिलाफ जीतने पर टीम इंडिया के लिए बेहद उत्साहित हूं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी। उन्होंने लिखा- मुझे खेद है कि मैंने कल परिणाम के बारे में थोड़ा संदेह व्यक्त किया था। लेकिन मोहम्मद सिराज ने कभी विश्वास करना नहीं छोड़ा! हमारे नायकों को शाबाश।
बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इससे पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए मैच की संभावनाओं को लेकर लिखा था। उन्होंने लिखा- इस सीरीज के दौरान मुझे कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी महसूस हुई उतनी कभी नहीं हुई। उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति और उनकी शानदार बल्लेबाज़ी, शायद कुछ और ही नतीजा देती। क्या उन्हें संन्यास से बाहर निकालने के लिए बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी ज़रूरत है!
बता दें कि सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। आखिरी मैच में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच भी मिला।
पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 336 रन से जीत हासिल की। फिर सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 22 रन से जीत दर्ज की। चौथा टेस्ट मैच ड्रा रहा और पांचवे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। इस तरह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।
Updated on:
4 Aug 2025, 6:42 PM IST
Published on:
4 Aug 2025, 6:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.