खिलाड़ियों का कहना है कि इस करार में पारदर्शिता की कमी है और इसमें सीनियर खिलाड़ियों के न्याय नहीं हो रहा है। खिलाड़ी एसएलसी द्वारा लागू की गई नई प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, जो कथित तौर पर 2019 के बाद से परफॉर्मेंस को 50 प्रतिशत, खिलाड़ी की फिटनेस को 20 प्रतिशत और नेतृत्व, प्रोफेशनलिज्म और भविष्य की क्षमता को 10 प्रतिशत वेटेज देता है।