7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलिन मुनरो की तूफानी पारी, कैरेबियन लीग के पहले मैच में नाईट राइडर्स की 100 रन से जीत

कॉलिन मुनरो और दिनेश रामदीन के ताबड़तोड़ अर्धशतकों और ड्वेन ब्रावो और फवाद अहमद के 3-3 विकटों की बदौलत नाईट राइडर्स ने लुसिया को यह मैच 100 रनों से हराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 2:32 PM IST

colin munro

कॉलिन मुनरो की तूफानी पारी, कैरेबियन लीग के पहले मैच में नाईट राइडर्स की 100 रन से जीत

नई दिल्ली।कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 की शुरुआत धमाके के साथ हुई है, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली ट्रिनबागो नाईट राइडर्स ने पहले मैच में सेंट लुसिया स्टार्स को 100 रनों से करारी मात दे दी है। कॉलिन मुनरो और दिनेश रामदीन के ताबड़तोड़ अर्धशतकों और ड्वेन ब्रावो और फवाद अहमद के 3-3 विकटों की बदौलत नाईट राइडर्स ने लुसिया को यह मैच 100 रनों से हराया। यह मैच इस लीग का पहला मैच था। सितारों से भरे इस टूर्नामेंट में आगे कई तूफानी पारियां और कई विकटों की लड़ी देखने को मिलती रहेगी।


नाईट राइडर्स की बल्लेबाजी-
नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाईट राइडर्स की ही तरह इस टीम की भी ओपनिंग जोड़ी क्रिस लिन और सुनील नरेन की ही है, लिन ने मैच की तीसरी ही गेंद पर सिक्स लगाया लेकिन उन्होंने पहले ही ओवर में 8 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद नरेन(17) और कॉलिन मुनरो के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रेंडन मैकुलम ने अपना विकेट 13 रनों पर गंवाया और इसके बाद डैरेन ब्रावो जीरो रन पर चलते बने। इस विकेट के बाद मुनरो को दिनेश रामदीन(नाबाद 50) का अच्छा साथ मिला। मुनरों ने 48 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 9 चौके और 1 सिक्स लगाया। विपक्षी टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड और मिचेल मैक्लेंघन ने 2-2 विकेट झटके।


95 पर ढेर सेंट लुसिया-
सेंट लुसिया की टीम में भी स्टार बल्लेबाजों की कमी नहीं थी लेकिन उनकी टीम संभल कर बल्लेबाजी करने में नाकामयाब रही और 95 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आंद्रे फ्लेचर(18) और डेविड वार्नर(9) ओपनिंग करने आए लेकिन दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे, टीम का स्कोर 35 था तब फ्लेचर आउट हुए वहीं वार्नर 39 रन पर दूसरा शिकार हुए। लिंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड और डैरेन सैमी जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। टीम के लिए सर्वाधिक रन फ्लेचर के 18 ही थे। कप्तान ड्वेन ब्रावो और फवाद अहमद के नाम 3-3 विकेट रहे।