22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गुस्सा छोड़ दो भाई…’, लड़ाई के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव के लिए किया पोस्ट, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 17, 2026

IND vs PAK, T20 World Cup 2026

मैच के बाद आपस में भिड़े कुलदीप और हार्दिक ( photo - BCCI)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसके अलावा कुलदीप कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी नाराज़ नज़र आए। दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे।

ऐसे में भारतीय कप्तान ने अब इस विवाद पर पूर्णविराम लगाने के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और कुलदीप से गुस्सा छोड़ने को कहा है। सोमवार शाम को कप्तान सूर्या ने एक वीड‍ियो शेयर किया और लिखा, 'गुस्सा छोड़ दो भाई।' इसी के साथ एक रील भी शेयर की है और उसमें दोनों ठीक उसी तरह हाथ मिला रहे हैं, जैसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद मिलाया था।

कब शुरू हुआ यह विवाद

यह विवाद पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में शुरू हुआ। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाज शाहीन अफरीदी सामने थे। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी, जिसे शाहीन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद सीधे काउ कॉर्नर पर खड़े कुलदीप यादव के पास पहुंची। यह एक आसान कैच था, लेकिन कुलदीप ने इसे टपका दिया। इतना ही नहीं, गेंद उनके हाथ से छिटककर बाउंड्री पार कर छक्के के लिए चली गई। इस गलती से हार्दिक काफी निराश दिखे, हालांकि उस समय उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मैच के बाद फूट हार्दिक का गुस्सा

हार्दिक का गुस्सा असल में तब फूटा, जब तीन गेंद बाद उन्होंने उस्मान तारिक को आउट कर पाकिस्तान की पारी को मात्र 114 रनों पर समेट दिया। विकेट गिरते ही टीम जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुई, लेकिन हार्दिक सीधे कुलदीप की ओर मुड़े और कैच छोड़ने की गलती पर उन्हें जमकर फटकार लगाने लगे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हार्दिक काफी आक्रामक लहजे में बात कर रहे थे, जबकि कुलदीप के चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलक रही थी।

सूर्य से भी भिड़े कुलदीप

बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और हार्दिक को शांत करने की कोशिश की, ताकि जीत के इस खुशी के माहौल में विवाद ज्यादा न बढ़े। इसी बीच कुलदीप कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी काफी नाराज नजर आए। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे और गले मिल रहे थे, तब कुलदीप गुस्से में आगे बढ़े, सूर्या को जल्दी से गले लगाया और फिर झटके से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने कप्तान को नजरअंदाज करते हुए वहां से चले गए। सूर्या ने हैरानी से उन्हें देखा और कुछ कहा भी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग