जोस बटलर ने खेली अच्छी पारी -
लगातार झटकों से टीम को जोस बटलर ने संभाला। बटलर ने 79 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर वह रन आउट हो गए। इस बीच, उनका साथ देने आए अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। बटलर के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई। उसने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। बटलर ने 65 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके पांच छक्के लगाए, वहीं रूट ने 75 गेदों का सामना कर पांच चौके और एक सिक्स मारा। इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट, सेंटनर और सोढी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं मुनरो को एक सफलता मिली।