3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC की इस गलती के कारण पाकिस्तान से छिना था नंबर 1 का ताज, अब फिर टी-20 में कायम हुई बादशाहत

इंटरनेशनल लेवल की किसी संस्था से कोई त्रुटि हो, ऐसा विरले होता है। आईसीसी को अपनी इस गलती के कारण चौतरफा शर्मसार होना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Feb 2018, 3:29 PM IST

pak team

नई दिल्ली। आम तौर ऐसा बहुत विरले ही देखने को मिलता है कि किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था की गणना में त्रुटि हो। लेकिन हाल ही में इंटरनेशनल क्रिेकेट काउंसिल को तब शर्मिंदा होना पड़ा, जब उसकी गलत काउटिंग के कारण पाकिस्तान को टी-20 क्रिकेट में नंबर वन का ताज गंवाना पड़ा। जी हां, हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए त्रिकोणीय सीरीज में सभी मैचों में जीत हासिल करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टी-20 रैंकिंग में आस्ट्रेलिया की टीम को नंबर वन घोषित किया गया था। लेकिन आस्ट्रेलिया क्रिकेट की गणना के बाद पाकिस्तान की बादशाहत बरकरार रहने की बात सामने आई।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने किया साफ -
इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल की इस गलती का खुलासा क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने किया। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि, आईसीसी की लिपिकीय त्रुटि के कारण गणना में गलती हुई। टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान अभी भी रैंकिंग में शीर्ष पर है। रैकिंग राउंड आफ करने पर आस्ट्रेलिया के 125.65 अंक थे और पाकिस्तान के 125. 84 अंक। मतलब यह कि पाकिस्तान की टीम आस्ट्रेलिया पर 0.19 अंक की बढ़त बनाए हुए थी।

गलती के कारण शर्मसार हुआ आईसीसी-
इस गलती के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट की चौतरफा निंदा की गई। बता दें कि इंटररनेशनल क्रिकेट पर नियंत्रण और अधिकार रखने वाली ICC से इस प्रकार की चूक होना बहुत बड़ी बात है। आईसीसी को भी बाद में जब अपनी अहसास हुआ तब उसने पाकिस्तान को फिर से नंबर वन का दर्जा दे दी।

भारत का बोलबाला है बरकरार-
आईसीसी की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों और टीम का बोलबाला बना हुआ है। वन डे और टेस्ट में भारतीय टीम नंबर वन पर है। जबकि हाल ही में विराट कोहली ने आईसीसी वनडे और टेस्ट रैंकिंग दोनों में 900 से ज्यादा की रेटिंग हासिल की है। कोहली टेस्ट में नंबर दो पर जबकि वनडे में नंबर वन बल्लेबाज है।