3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेतेश्वर पुजारा के जीवन में नन्ही परी ने दी दस्तक, शादी के 5 साल बाद गूंजी किलकारी

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी गर्ल फ्रेंड पूजा डाबरी के साथ 13 फरवरी 2013 को शादी की थी। जिसके पांच साल बाद उन्हें संतान सुख मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Feb 2018, 10:34 AM IST

pujara

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा डाबरी ने गुरुवार (22 फरवरी 2018) को एक बिटिया को जन्म दी। इस खबर को सुनकर पुजारा के साथ ही टीम इंडिया के दूसरे सदस्य भी बेहद खुश हैं। हालांकि पुजारा ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर नहीं किया है। वे इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं। जहां उनकी टीम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस नजरिए से गुरुवार का दिन पुजारा दोहरी खुशी वाला रहा।

ये भी पढ़ें - टीम इंडिया का ये स्टार जल्द बनने वाला है पिता, जमकर होगी पार्टी

जल्द घर जाएंगे पुजारा-
पुजारा बेटी को देखने के लिए जल्द ही अपने घर गुजरात जाएंगे। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा और पूजा डाबरी की ये पहली संतान है। हाल ही में इन दोनों की शादी के पांच साल पूरे हुए थे। उनकी शादी 13 फरवरी 2013 को हुई थी। जिसके पांच साल पूरा होने के बाद पुजारा ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ खुद की तस्वीर डाली थी और अपनी शादीशुदा जिंदगी के पांच साल के बारे में लोगों को बताया था। चेतेश्वर पुजारा ने लिखा था कि हमारे साथ के पांच साल पूरे हो गये, एक और आने वाली है, आगे बेहतरीन वक्त है।

फोटो शेयर कर दी थी जानकारी-
पुजारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। पुजारा ने ट्विटर पर ही पहली बार अपनी पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी अपने फैन्स को दी थी। 31 दिसंबर, 2017 को पुजारा ने ट्वीट किया कि अगले साल हम अपने खुशियों के खजाने का इंतजार कर रहे हैं, भगवान करे आने वाला साल सबके लिए उतना ही आनंदमय और खुशियों से भरा रहे, जितना मेरे लिए।

ये भी पढ़ें - इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ-साथ यो-यो टेस्ट पर भी सवाल खड़े कए चेतेश्वर पुजारा