3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया का ये सितारा बनने वाला है पिता, होगी ज़बरदस्त पार्टी

पुजारा के पिता ने बताया कि साल 2005 में चेतेश्वर की मां का निधन हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 2 Jan 2018, 1:45 PM IST

pujara

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा ने नए साल के मौके पर देशवासियों को एक बेहद ही अच्छी खबर दी है। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा की वाइफ पूजा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। चेतेश्वर ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बता दें कि टीम इंडिया के बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपनी वाइप पूजा पाबरी के साथ एक फोटो शेयर किया। ट्विटर पर शेयर की गई इस फोटो में पुजारा की वाइफ का बेबी बंप दिखाई पड़ रहा है।

बताते चलें कि चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के साथ हैं। वे साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे। पुजारा टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज़ में खेलेंगे। गौरतलब है कि चेतेश्वर और पूजा की शादी साल 2013 में 13 फरवरी को हुई थी।

चेतेश्वर का जन्म गुजरात के राजकोट में 25 जनवरी 1988 को हुआ था। तो वहीं पूजा भी गुजरात के जामनगर की ही हैं। भारत के लगभग सभी मैचों में पूजा को देखा जा सकता है। पूजा चेतेश्वर के साथ-साथ पूरी टीम को चियर करती दिखाई देती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेतेश्वर की सक्सेस के पीछे उनकी वाइफ पूजा का ही साथ बताया जाता है। क्योंकि पुजारा के पिता ने कहा था कि उनके बेटे की सक्सेस का बहुत सारा क्रेडिट पूजा को ही जाता है। पुजारा के पिता ने बताया कि साल 2005 में चेतेश्वर की मां का निधन हो गया था। जिसके बाद पिता ने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए अपना दिन-रात सब एक कर दिया था। फिर शादी के बाद पूजा ने भी चेतेश्वर को पूरा सपोर्ट किया।

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका का 2 महीनों का दौरा है। टीम साउथ अफ्रीका में 3 टेस्ट मैच, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी।