1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CPL 2018: गेल पर भारी पड़े ब्रावो, तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को दिलाया फाइनल का टिकट

CPL 2018, त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स को दूसरे क्वालीफ़ायर में हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 15 Sep 2018, 2:52 PM IST

नई दिल्ली। फवाद अहमद, अली खान और सुनील नरेन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स को दूसरे क्वालीफ़ायर में हरा दिया है और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ cpl 2018 फाइनल में जगह बना ली है। 166 रनों का पीछा करते हुए पैट्रिओट्स 8 विकेट के नुक्सान पर केवल 145 रन ही बना सकी और यह मैच 20 रन से हार गयी। त्रिनबागो के फवाद अहमद, अली खान और सुनील नरेन ने मिलकर 12 ओवर में 58 रन देकर 6 विकेट झटके।


पैट्रिओट्स की बल्लेबाजी-
शुरूआती ओवरों में दबाव बनाने वाले अहमद सबसे ज्यादा प्रभावी गेंदबाज रहे। उन्होंने पॉवरप्ले में कम रन खर्च कर पैट्रिओट्स पर दबाव बनाए रखा, इसके बाद उन्होंने 11वें ओवर में एविन लेविस और एंटन डेविच को आउट किया। इससे पहले पैट्रिओट्स ने अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में कप्तान क्रिस गेल को 0 रन पर खोया। डिवॉन थॉमस ने 35 रन बनाए लेकिन टीम जल्द विकेट खोती रही और रनों के दबाव में आ गयी। सातवें ओवर में 44 रन पर 1 विकेट के स्कोर पर पैट्रिओट्स ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन नरेन और अहमद ने उनको जल्द झटके देकर उनकी मंसाओं पर पानी फेर दिया। उनका स्कोर इसके बाद 75 रन पर 4 विकेट हो गया। ब्रैंडन किंग ने आखिरी में 22 गेंदों में 33 रन की पारी खेलकर टीम को आगे बढ़ाया लेकिन वह नरेन की गेंद का शिकार हुए और पैट्रिओट्स इसके बाद संभल नहीं पायी।


त्रिनबागो की बल्लेबाजी-
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन मॅक्कुलम, कोलिन मुनरो, दिनेश रामदीन ने मिलकर ऊपरी क्रम के अधिकतर रन बनाए। इसके बाद अंत के ओवरों में ड्वेन ब्रावो ने तूफानी पारी खेलकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। कोलिन इंग्राम तीसरे ओवर में जब टीम का स्कोर 8 रन था आउट हुए थे। इसके बाद मॅक्कुलम और मुनरो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। 16 ओवर ख़त्म होने पर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 116 रन था। ब्रावो ने 8 गेंदों का सामना कर 24 रन बनाए, उन्होंने तबरेज शम्सी के एक ओवर में तीन छक्के जड़े और उन्होंने दूसरे ओवर में एक बॉउंड्री भी लगाई। ब्रावो की बल्लेबाजी से नाइट राइडर्स ने आखिरी 3 ओवर में 47 रन बटोरकर मैच की पूरी स्थिति ही बदल दी।


संक्षिप्त स्कोर- त्रिनबागो नाईट राइडर्स 20 ओवरों में 165/6 (ब्रेंडन मॅक्कुलम 43; शेल्डन कॉट्रेल 2-24) ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स (डिवॉन थॉमस 35; फवाद अहमद 3-13) को 20 रनों से हराया।