23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LA 2028 Olympics 2028: क्रिकेट के आयोजन में आ रही यह मुश्किल, आयोजकों ने दी अपडेट

लॉस एंजिल्स ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष केसी वासरमैन ने कहा कि अधिकारी अभी भी क्रिकेट के लिए स्थान की तलाश कर रहे हैं। यदि लॉस एंजिल्स में उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया तो आयोजक शहर के बाहर सर्वोत्तम स्थल की तलाश करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2024, 7:43 PM IST

LA 2028 Olympics: 1900 के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी होनी है। ऐसे में इसके आयोजन स्थल के लिए मशक्कत अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आयोजकों ने गुरुवार को कहा है कि इस खेल का आयोजन लॉस एंजिल्स शहर से हजारों मील दूर न्यूयॉर्क में किया जा सकता है।

लॉस एंजिल्स ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष केसी वासरमैन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि 1900 में ओलंपिक में क्रिकेट के आयोजित किए जाने के एक शताब्दी से अधिक समय के बाद 2028 ओलंपिक में इस खेल को शामिल किया गया है। अधिकारी अभी भी क्रिकेट के लिए स्थान की तलाश कर रहे हैं। यदि लॉस एंजिल्स में उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया तो आयोजक शहर के बाहर सर्वोत्तम स्थल की तलाश करेंगे। यह एक बड़ा कदम है, इसलिए हम क्रिकेट के लिए सही स्थान ढूंढना चाहते हैं, जहां सफलता का संभावना अधिक हो।

यह भी पढ़े: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया स्पष्ट

ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका में हाल की रिपोर्टों से संकेत मिला है कि ओलंपिक आयोजक न्यूयॉर्क में क्रिकेट टूर्नामेंट (T20 क्रिकेट) के आयोजन करने पर विचार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क ने इस वर्ष के टी-20 क्रिकेट विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी। ओलंपिक अधिकारी न्यूयॉर्क के लॉन्ग आईलैंड स्थित नासाऊ काउंटी स्टेडियम के आयोजन स्थल से प्रभावित हैं।

वही दूसरी ओर उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट के आयोजन से खेल की व्यावसायिक रूप से बढ़ावा मिलेगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे एशियाई बाजारों में प्राइम टाइम में दिन के मैच होंगे। लॉस एंजिल्स अधिकारियों ने पहले ही कुछ खेलों को कैलिफोर्निया से बाहर आयोजित करने का निर्णय लिया है। सॉफ्टबॉल और कैनो स्लैलम खेलों का आयोजन 1300 मील दूर ओक्लाहोमा में किया जाएगा।