
जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)
India squad for Afghanistan Test 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के खत्म होने से ठीक पहले BCCI ने टीम इंडिया के आगामी इंटरनेशनल सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक इकलौता टेस्ट मैच खेलना है, जिसके लिए अगले 7-10 दिनों में सिलेक्शन मीटिंग होने वाली है। इसमें नए गेंदबाजों को मौका मिल सकता है और सीनियर प्लेयर्स पर भी बड़ा फैसला होगा।
IPL के रोमांच के बीच BCCI अब रेड बॉल क्रिकेट के मोड में आ गई है। खबरों की मानें तो अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी जल्द ही एक अहम मीटिंग करने वाली है, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम चुनी जाएगी।
BCCI इस एक मैच के लिए भी अपनी टीम की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, सेलेक्टर्स चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट का हिस्सा बनें, जबकि मोहम्मद शमी, जिन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज किया जा सकता है। बुमराह के खेलने पर अंतिम फैसला उनकी वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए लिया जाएगा।
बोर्ड का मुख्य एजेंडा तेज गेंदबाजों का एक मजबूत पूल तैयार करना है। इस रेस में कुछ नए नाम भी शामिल हैं। अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़, ये दोनों इंडिया A सेटअप का हिस्सा रहे हैं और रेस में आगे हैं। जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। नीतीश कुमार रेड्डी को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है जो सीम-बॉलिंग डिपार्टमेंट में योगदान दे सकते हैं।
BCCI सूत्रों का कहना है कि वे टेस्ट कैप इतनी आसानी से नहीं बांटना चाहते। वे चाहते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन ही मैदान पर उतरे। सिराज का वर्कलोड थ्रेसहोल्ड काफी अच्छा है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 24 अप्रैल के बाद से IPL नहीं खेले हैं, बोर्ड इन सभी डेटा पॉइंट्स पर नजर रख रहा है।
खास बात यह है कि अगले 9 महीनों में भारत को 9 टेस्ट मैच खेलने हैं जो WTC चक्र का हिस्सा हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ यह इकलौता टेस्ट उस साइकिल में शामिल नहीं है। इसके बावजूद बोर्ड पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहता है।
Published on:
13 May 2026 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
