13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Qualification Scenarios: प्लेऑफ में पहुंचने की किस टीम की कितनी उम्मीदें? जानें सभी 8 टीमों का पूरा गणित

IPL 2026 playoff chances for each team: IPL में लीग स्टेज में अब सिर्फ 14 मैच बचे हैं और अहमदाबाद में गुजरात की जीत ने प्लेऑफ का पूरा गणित बदल दिया है। जानें हर टीम के पास कितने प्रतिशत चांस हैं और कौन सी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, क्योंकि अब गुजरात 99.6% संभावना के साथ सबसे आगे है जबकि हैदराबाद की उम्मीदें घटकर 76.8% रह गई हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 13, 2026

IPL 2026 Playoff Scenarios, IPL Points Table 2026

आईपीएल ट्रॉफी (Photo - IANS)

IPL Oualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर धमाकेदार जीत ने प्लेऑफ की रेस को पूरी तरह पलट दिया है। लीग स्टेज में अब सिर्फ 14 मैच बचे हैं और हर हार-जीत के साथ टीमों की किस्मत बदल रही है। लखनऊ (LSG) और मुंबई (MI) की विदाई हो चुकी है, जबकि दिल्ली (DC) अभी भी वेंटिलेटर पर है।

प्लेऑफ का पूरा समीकरण: किसके पास कितनी उम्मीद?

अब जबकि टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है, नतीजों के 16,384 संभावित कॉम्बिनेशन बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौनसी टीम प्लेऑफ की रेस में कहां खड़ी है।

  • गुजरात टाइटंस (GT): मंगलवार की जीत के बाद गुजरात का प्लेऑफ में जाना लगभग पक्का है। उनके टॉप-4 में रहने की संभावना 99.6% है। यही नहीं, 84.5% चान्सेस हैं कि वे पहले या दूसरे नंबर पर रहकर लीग खत्म करेंगे।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): बेंगलुरु की स्थिति काफी मजबूत है। उनके प्लेऑफ में पहुंचने के 88.1% चांस हैं और टॉप-2 में जगह बनाने की 59% उम्मीद है।
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): गुजरात से हारने के बाद हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। उनका टॉप-4 में रहने का चांस गिरकर 76.8% रह गया है, जबकि टॉप-2 की उम्मीदें अब सिर्फ 35.5% बची हैं।
  • पंजाब किंग्स (PBKS): पंजाब की टीम अभी भी सुरक्षित जोन में दिख रही है। उनके प्लेऑफ में जाने की 64.5% संभावना है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR): इन दोनों टीमों की किस्मत का सिक्का बीच में लटका है। चेन्नई के चांस 53.9% हैं और राजस्थान के 53.8%। यानी इन दोनों के लिए हर अगला मैच 'करो या मरो' जैसा है।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): कोलकाता की उम्मीदें काफी कम हैं, उनके पास केवल 12.8% मौका बचा है।
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): दिल्ली के लिए रास्ता लगभग बंद है, लेकिन गणित के हिसाब से उनके पास 3.2% की बहुत मामूली उम्मीद बची है।
  • मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जो अभी 9वें और 10वें स्थान पर हैं, वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

कैसे निकाले गए ये आंकड़े?

इन संभावनाओं को निकालने के लिए बचे हुए 14 मैचों के सभी 16,384 संभावित नतीजों का विश्लेषण किया गया है। उदाहरण के लिए, गुजरात की टीम 16,324 कॉम्बिनेशन में टॉप-4 में ही रह रही है, इसीलिए उनकी संभावना सबसे ज्यादा है।