
भारत-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले से पहले झमाझम बारिश, जानें चेन्नई के मौसम का ताजा हाल।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत आज रविवार 8 अक्टूबर को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करने उतरेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दोनों ही इस मैच को जीतने के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले चेन्नई में भारी बारिश हुई है, जो क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ाने वाला है। अब सब यही सोच रहे होंगे कि क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश विलेन बन सकती है? आइये मैच से पहले जानते हैं चेपॉक की पिच और चेन्नई के मौसम का ताजा हाल।
बारिश डालेगी खलल
एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में रविवार को बारिश की संभावना बेहद कम है। आसमान साफ रहेगा। आज चेन्नई में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय 15 फीसदी बारिश की संभावना है। इससे कुछ समय का खेल प्रभावित हो सकता है।
पिच का हाल
चेपॉक में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम का आमना-सामना छह महीने पहले ही हुआ था। एक बार फिर काली मिट्टी की पिच पर दोनों टीम खेलती नजर आएंगी। यहां स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें :रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा
ऑस्ट्रेलिया टीम
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस , जोश इंग्लिस।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर ,शुभमन गिल।
यह भी पढ़ें : IND vs PAK मैैच के 14 हजार टिकट बेचेगा BCCI, जानें कब और कहां से खरीदें
Published on:
08 Oct 2023 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
