
कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा शुभमन गिल को डेंगू हुआ है। ऐसे में उनका पहला मुकाबला खेलना मुश्किल है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रोहित शर्मा ने बताया कि शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अभी बाहर नहीं किया गया है। मैच से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि देखतें है कि मैच से पहले गिल कैसा महसूस करते हैं। उसी के बाद उनके खेलने और नहीं खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
रोहित शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल की तबीयत ठीक नहीं है। हम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। उन्हें ठीक होने का हर मौका दिया जाएगा। देखतें है कि मैच से पूर्व वह कैसा महसूस करते हैं। इसलिए अभी तक उन्हें बाहर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गिल की सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि वह बीमार हैं। हम चाहते हैं कि वह ठीक हो जाएं। उनका शरीर फिट है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
तीन स्पिनर के साथ उतर सकते हैं तीन सीमर
रोहित शर्मा से जब पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन समेत तीन स्पिनर खेलेंगे। इस पर रोहित ने कहा कि निश्चित तौर पर यह एक ऑप्शन है और तीन सीमर्स के खेलने की भी गुंजाइश है। उन्होने कहा वह हार्दिक पंड्या को सीमर नहीं मानते। वह अच्छे तेज गेंदबाज हैं। वह गति बढ़ा सकते हैं, जिसका हमें फायदा होगा। ऐसी संभावना है कि हम यहां तीन स्पिनर के साथ तीन सीमर खिला सकते हैं।
मैच से पहले पिच देखकर तय करेंगे
रोहित ने कहा कि हार्दिक पांड्या हमें गेंदबाजी में संतुलन प्रदान करते हैं और नंबर 8 पर बल्लेबाजी का ऑप्शन भी देते हैं। इसलिए मैच से पहले यह देखना होगा कि पिच कैसी है। लेकिन, तीन स्पिन गेंदबाज निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है।
Published on:
08 Oct 2023 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
