1900 के बाद यह पहली बार है कि क्रिकेट ओलंपिक में शामिल किया जाए। उस वक्त केवल दो टीमे ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने दो दिवसीय मैच में प्रतिस्पर्धा की थी, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने स्वर्ण पदक जीता था। क्रिकेट का ओलंपिक में शामिल किया जाना इस खेल के बढ़ते कद को और मजबूत करता है। महिला क्रिकेट ने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण किया, जबकि पुरुष और महिला दोनों खेल 2010, 2014 और 2023 एशियन गेम्स का हिस्सा रहे हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित 2024 टी20 विश्व कप के कई मैचों की मेजबानी ग्रैंड प्रेयरी, लॉडरहिल और न्यूयॉर्क ने की थी।