
Chennai Super Kings Captain List: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से एक दिन पहले बड़ा बदलाव किया और महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड को नया कप्तान बना दिया। येलो आर्मी फ्रेंचाइजी के इतिहास में अब तक सिर्फ 4 कप्तान हुए हैं, जिसमें अब ऋतुराज गायकवाड का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही रहे हैं लेकिन उनके न खेलने या बदलाव के तौर पर कभी कभी दूसरे खिलाड़ियों को भी आजमाया गया है।
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2010 में पहला और फिर 2011 में दूसरा खिताब दिलाया। अब तक चेन्नई ने उनकी कप्तानी में 5 बार ट्रॉफी उठाई है। ये आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान के साथ सीजन का आगाज करेगी। 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी।
धोनी और रवींद्र जडेजा के अलावा सुरेश रैना भी टीम के कप्तान रह चुके हैं। हालांकि वह कभी भी रेगुलर कप्तान नहीं रहे। रैना की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मैच खेले और 2 में जीत हासिल की। इस दौरान 3 मैचों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा, तो एक मैच टाई रहा। रवींद्र जडेजा ने 8 मैचों में टीम की कमान संभाली और 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सिर्फ दो मैच जीत पाई।
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2008 में ही धोनी को कप्तान बना दिया था। तब से अब तक धोनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे और अब तक उन्होंने 5 बार टीम को चैंपियन भी बनाया। दो सीजन टीम के बैन होने की वजह से वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले और एक बार टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया। धोनी ने 235 मैचों में चेन्नई की कमान संभाली और 142 बार सफलता हासिल की। इस दौरान 90 मैचों में टीम को हार मिली तो एक मैच टाई रहा।
धोनी की कप्तानी में CSK ने कब कब जीता खिताब
IPL 2010
IPL 2011
IPL 2018
IPL 2021
IPL 2023
Updated on:
21 Mar 2024 07:00 pm
Published on:
21 Mar 2024 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
