
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक 5-5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी हैं और इस सीजन छठे खिताब की तलाश में अभियान का आगाज करने उतरेंगी। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक सीएसके और एमआई के बीच कुल 37 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 20 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 मैच जीते हैं। पिछले साल जब दोनों टीमें भिड़ीं थीं, तब सीएसके ने मुंबई में 20 रन से जीत दर्ज की थी।
मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पिछले कुछ सीजन बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। हालांकि इस बार टीम अच्छी नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी को पहले से कहीं अधिक स्वीकार्यता मिलने की पूरी उम्मीद है। रोहित शर्मा भी पिछले सीजन के बाद से अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स अपने स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स के दम पर सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है और मैन इन येलो उनके लिए ट्रॉफी जीतना जरूर चाहेंगे।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी और वंश बेदी।
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, रीस टोपली, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजित, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू और विग्नेश पुथुर।
Updated on:
23 Mar 2025, 2:54 PM IST
Published on:
23 Mar 2025, 2:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.