
नई दिल्ली। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। डेनियल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रोपोस किया था, तब वह सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल की गईं थी। विराट के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी के हेयर स्टाइल की भी तारीफ की थी। अब इस महिला क्रिकेटर का दिल इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे एक और क्रिकेटर पर आ गया है।
विराट को शादी के लिए किया था प्रोपोज
डेनियल व्याट भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसक रहीं हैं और कोहली ने उनको अपना क्रिकेट बात भी गिफ्ट किया था। इसी बल्ले से भारतीय महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए डेनिएल ने शानदार शतक जमाया था। डेनिएल के शादी के प्रोपोज करने के बाद विराट ने इंग्लैंड दौरे पर उनसे मुलाकात की थी और इसके साथ ही इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की थी।
अब इस क्रिकेटर को जमकर सराहा
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अपना जलवा बिखेर रहे रशीद खान ने डेनियल का दिल जीत लिया है। डेनियल ने ट्विटर के माध्यम से रशीद खान की तारीफ की जिसका जवाब रशीद ने भी दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रशीद को उनके मैन ऑफ दी मैच चुने जाने पर बधाई दी थी। इस ट्वीट के पर डेनियल ने कमेंट में लिखा था 'विजार्ड' यानि जादूगर। इसके बाद रशीद ने उनका शुक्रिया किया था और साथ ही काउंटी में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाए भी दी थी।
टॉप फॉर्म में हैं रशीद
रशीद इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले मुकाबले में रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया था। रशीद खान इस सत्र में अपनी टीम के लिए चार बार मैन ऑफ दी मैच चुने जा चुकें हैं। रशीद इस सत्र में 9 मैचों में 7.08 की इकॉनमी से 12 विकेट ले चुके हैं।
Published on:
7 May 2018, 10:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.