3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देहरादून में बाग्लादेश से भिड़ेगा अफगानिस्तान, चोट के चलते ये गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर

दौलत जादरान घुटने की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मैच 14 से 18 जून तक भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 29 May 2018, 12:09 PM IST

IPL

देहरादून में बाग्लादेश से भिड़ेगा अफगानिस्तान, चोट के चलते ये गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और बाग्लादेश के बीच देहरादून के राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज खेली जाएगी। जून में होने वाली ये टी20 सीरीज अफगानिस्तान और बाग्लादेश का भविष्य तय करेंगी। इस सीरीज में जो भी जीतेगा उस टीम के आईसीसी टी20 रैंकिंग में अंक बढ़ेंगे। ये अंक आने वाले टी20 विश्वकप में क्वालीफाई करने में मदद करेंगे क्योंकि टी20 विश्वकप में मत्र टॉप 8 टीम क्वालीफाई करेंगी।

दूसरा होम ग्राउंड है देहरादून
इस सीरीज के सारे मैच देहरादून के राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की 52 सदस्यीय टीम उत्तराखंड पहुंच चुकी है। अफगानिस्तान टीम के मैनेजर शिर अघा हमकर का कहना है के राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हमारा दूसरा होम ग्राउंड बनने जा रहा है। इससे पहले हम नोएडा के स्टेडियम में खेल चुके हैं। हमें बाग्लादेशी टीम की मेजबानी करनी है। यह सीरीज जीतना हमारे लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी सीरीज से हम टी-20 व‌र्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे।

जादरान हुए टीम से बाहर
बता दें इसके बाद अफगानिस्तान भारत से एक टेस्ट मैच खेलेगा। इस इकलौते टेस्ट मैच में राशिद खान भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। वहीं इस सीरीज से ठीक पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज दौलत जादरान घुटने की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट मैच 14 से 18 जून तक भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेलेगी। इसके अलावा जादरान तीन जून से देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

चोट के चलते बाहर
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुताबिक, जादरान को भारत में अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। जादरान के नाम 105 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 137 विकेट हैं। वह 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम ग्रेटर नोएडा में कोच फिल सिमंस के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है।