
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया। विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में नहीं चल सका। पहली पारी में टीम इंडिया मात्र 78 रन ही बना सकी। मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कई बार गुस्से में भी नजर आए। इसके साथ ही लीड्स के पहले दिन वो अंपायरों से नाखुश दिखे। अंपायर के एक फैसले से विराट असहमत भी नजर आए। इस मामले में पूर्व ब्रिटिश क्रिकेटर डेविड लॉयड ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोहली को दंडित करना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि कोहली जैसे कद का व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।
अंपायरों के फैसले से नाखुश दिखे कोहली
हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया आउट होने के बाद गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। टीम इंडिया के इशांत शर्मा ने गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दस गेंद फेंकी। इशांत के ओवरस्टेप करने पर अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने गेंद को वाइड करार दिया। इसके बाद कोहली अंपायर के इस फैसले से निराश दिखे। विराट कोहली के इस रवैये पर पूर्व ब्रिटिश क्रिकेटर डेविड लॉयड ने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कोहली को अंपायरों के फैसले पर सवाल नहीं उठाने चाहिए।
अंपायरों के फैसले पर सवाल उठाते हैं कोहली
डेविड लॉयड का कहना है कि जिस तरह से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंपायरों से सवाल करते हैं, उससे वह खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि कोहली महान खिलाड़ियों से एक हैं, लेकिन वह लगातार अंपायरों के फैसलों पर सवाल उठाते हैं। लॉयड का कहना है कि इशांत शर्मा ने अपने पहले ओवर में दो बार ओवरस्टेप किया, फिर एक ऑफ साइड वाइड फेंकी, जिसे एलेक्स व्हार्फ ने सही कहा। साथ ही डेविड लॉयड का कहना है कि अंपायरों को उनकी किताब में जो असहमति है, उसे दंडित करने की शक्ति होनी चाहिए।
पहले दिन टीम इंडिया ने किया निराश
तीसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जल्द ही आउट कर पवेलियन भेज दिया। मैच में एक घंटे के अंदर ही भारतीय टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। केएल राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 120 रन बना लिए।
Updated on:
26 Aug 2021 02:45 pm
Published on:
26 Aug 2021 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
