29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: बुमराह पर एंडरसन का आरोप, कहा-वो मुझे आउट करने के लिए बाउंसर नहीं डाल रहे थे…

IND vs ENG: दूसरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोंक झोंक भी देखने को मिली। इस दौरान बुमराह और इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन के बीच भी बहस हुई। वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Aug 2021, 3:06 PM IST

james anderson and Jasprit Bumrah

james anderson and Jasprit Bumrah

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से खेला जाएगा। यह मैच लीड्सय के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि दूसरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोंक झोंक भी देखने को मिली। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को परेशान करने की भी कोशिश की लेकिन वे इसमें विफल रहे। इस दौरान बुमराह और इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स एंडरसन के बीच भी बहस हुई। वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर आरोप लगाया है। एंडरसन का कहना है कि बुमराह उन्हें आउट करने के लिए बाउंसर नहीं डाल रहे थे।

एंडरसन ने लगाया बुमराह पर यह आरोप
तीसरे टेस्ट मैच से पहले जेम्स एंडरसन ने बुमराह पर आरोप लगाया है। एंडरसन का कहना है कि उन्हें अपने कॅरियर में पहली बार ऐसा लगा कि कोई गेंदबाज उन्हें आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा है बल्कि उसका मकसद शरीर को टारगेट करना है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुमराह ने जेम्स एंडरसन को कई बाउंसर गेंद डाली। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद बढ़ गया था। जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एंडरसन ने भी बुमराह को लगातार बाउंसर गेंदे डालीं।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी से उनके बेस्ट फ्रेंड मयंक अग्रवाल की टेस्ट टीम में वापसी मुश्किल!

बुमराह और एंडरसन के बीच हुई थी नोंक झोंक
दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने आक्रामक खेल खेला था। दोनों ओर से बाउंसर डालने के बाद बुमराह और एंडरसन के बीच नोंक झोंक भी हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम पूरी तरह से एकजुट हो गई और उसने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले जेम्स एंडरसन ने कहा कि सभी बल्लेबाज कह रहे थे कि पिच स्लो है और बुमराह की गति काफी कम है, हालांकि ऐसा नहीं था।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में कोहली के नाम हो सकता है इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रन बनाने का रिकॉर्ड

90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से डाली गेंद
एंडरसन का कहना है कि जब वह बल्लेबाजी करने मैदान पर आए तो जो रूट ने उनसे कहा कि बुमराह उपनी नॉर्मल स्पीड पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन पहली ही गेंद उन्होंने 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। एंडरसन का कहना है कि वह लगातार नो बॉल कर रहे थे और छोटी गेंद डाल रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि बुमराह ने उन्हें दो गेंदे स्टंप पर भी डालीं, जिसे वह किसी तरह मैनेज करने में कामयाब रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह विकेट पर खड़ा होने की कोशिश कर रहे थे और रूट को स्ट्राइक देना चाह रहे थे।