30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी से उनके बेस्ट फ्रेंड मयंक अग्रवाल की टेस्ट टीम में वापसी मुश्किल!

IND vs ENg: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में अब तक केएल राहुल ने दो मैचों में 244 रन बनाए। हालांकि केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से उनके ही बेस्ट फ्रेंड का टेस्ट टीम में खेलना मुश्किल लग रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 23 Aug 2021, 11:07 AM IST

KL Rahul

KL Rahul

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था। वहीं दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 1-0 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज के दोनों मैचों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। राहुल ने सीरीज के दो मैचों में 244 रन बनाए। हालांकि केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से उनके ही बेस्ट फ्रेंड का टेस्ट टीम में खेलना मुश्किल लग रहा है।

मयंक अग्रवाल की वापसी मुश्किल
केएल राहुल ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 244 रन बनाए हैं। ऐसे में राहुल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अपने ही बेस्ट फ्रेंड मयंक अग्रवाल के लिए टेस्ट टीम में वापसी के दरवाजे बंद कर दिए हैं। इनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए आगामी टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को ओपनिेंग का मौका दिया जा सकता है। हालांकि शुभमन गिल को चोट लगने के कारण केएल राहुल को इस टेस्ट सीरीज में ओपनिंग का मौका मिला। हालांकि शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद मयंक अग्रवाल का खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन पहले टेस्ट से ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान मयंक को चोट लग गई और वह मैच से बाहर हो गए। वहीं केएल राहुल को 2 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: मैच में हुई स्लेजिंग पर बोले केएल राहुल-आप एक को टारगेट करोगे, हम 11 वापसी करेंगे

जिगरी दोस्त हैं मयंक अग्रवाल और केएल राहुल
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जिगरी दोस्त हैं। दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक क ओर खेलते हैं। हालांकि इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की बेहतरीन बल्लेबाजी से मयंक अग्रवाल के लिए टेस्ट टीम में वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। केएल राहुल अभी तक इस सीरीज में खेले गए दो टेस्ट मैचों के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 386 रन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बनाए हैं।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की फॉर्म के बारे में पूछा सवाल तो हैरान हुए केएल राहुल, बोले-पता नहीं सर...

रोहित के साथ अच्छी साझेदारी
केएल राहुल ने अब तक इस सीरीज में कुल 532 गेंदों का सामना करते हुए 244 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया का कोई अन्य खिलाड़ी अब तक इस सीरीज में 200 रनों के आंकड़े को छू भी नहीं पाया। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने भी अब तक सीरीज में एक अर्धशतक की मदद से 152 रन ही बनाए हैं। वहीं इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल की साझेदारी हिट रही है। दोनों के बीच कुल 4 पारियों में 69 की औसत से 275 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों के बीच एक शतकीय और एक अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई है।