
डेविड वॉर्नर ने आउट होने पर अंपायर को दी गाली! फिर दे मारा बल्ला, ICC से सजा देने की मांग।
वर्ल्ड कप 2023 के तहत 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में जीत का खाता खोला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जैसे-तैसे इस मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से मात दी है। इस मैच में उस समय माहौल बेहद गर्मा गया, जब मैदानी अंपायर के बाद थर्ड अंपायर ने डेविड वॉर्नर को पगबाधा आउट दिया। थर्ड अंपायर के फैसले काबद वॉर्नर काफी भड़क गए। वह पवेलियन लौटते समय लगातार बड़बड़ा रहे थे, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि वह गाली दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बल्ला भी दे मारा। इस मामले के बाद अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने आईसीसी से वॉर्नर को सजा देने की मांग की है।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान दिलशान मदुशंका के चौथे ओवर की पहली गेंद सीधे डेविड वॉर्नर के पैड पर लगी। अपील के बाद अंपायर जॉएल विल्सन ने उंगली उठा दी। इस पर वॉर्नर ने रिव्यू मांगा तो अंपायर्स कॉल हो गई। ऑस्ट्रेलिया का रिव्यू तो बच गया, लेकिन वॉर्नर आउट हो गए। इस फैसले से वॉर्नर भड़क उठे और जाते-जाते कुछ अपशब्द कहे फिर पवेलियन में जाकर बल्ला दे मारा।
'आईसीसी सजा के रूप में मैच फीस काटे'
बता दें कि अगर मैदानी अंपायर उन्हें नॉट आउट देते तो श्रीलंका के डीआरएस लेने पर भी वह नॉट आउट ही रहते। डेविड वॉर्नर के अनुचित व्यवहार पर साइमन डूल चाहते हैं कि उन्हें आईसीसी से सजा मिले और मैच फीस काटी जाए। डूल ने क्रिकबज पर कहा कि अगर वॉर्नर की मैच फीस नहीं काटी गई तो गलत होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वॉर्नर ने पीछे मुड़कर जॉएल विल्सन को गाली दी, उससे कुछ मैच फीस कटेगी।
यह भी पढ़ें :भारत के खिलाफ बाबर आजम समेत खिलाड़ी बेहद डरे हुए थे, पाकिस्तानी दिग्गज बोले
'गेंद स्टंप्स को हिट कर रही थी'
साइमन ने कहा कि वास्तव में इस तरह की चीजें मुझे परेशान करती हैं। गेंद स्टंप्स को हिट कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वॉर्नर फील्डिंग पर रन-आउट का प्रयास करेंगे और गेंद स्टंप से टकराने पर बेल्स गिरेंगी तो क्या वह बल्लेबाज के पास जाकर कहेंगे माफ करना दोस्त, वापस आ जाओ? गेंद सिर्फ स्टंप छूकर गई है।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने पर खिलाडिय़ों ने इस तरह किया खुशी का इजहार
Published on:
17 Oct 2023 10:39 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
