3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर इस नई भूमिका में नजर आएंगे डेविड वार्नर, 13 जून को होगा पहला मैच

डेविड वार्नर को कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज कैमरन बैंक्रॉफ्ट के साथ गेंद से छेड़खानी मामले के चलते क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 1:05 PM IST

david warner

ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर इस नई भूमिका में नजर आएंगे डेविड वार्नर, 13 जून को होगा पहला मैच

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर 13 जून से इंग्लैंड दौरे पर होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में कमेंट्री करते नजर आएंगे। बॉल टेम्परिंग मामले में 12 महीने के लिए निलंबित किए गए वार्नर चैनल नाइन के लिए कमेंट्री करेंगे। नए कप्तान टिम पैन और कोच जस्टिन लेंगर के मार्गदर्शन में आस्ट्रेलिया की यह पहली सीरीज होगी। इस सीरीज में 5 एकदिवसीए मैच और 1 T20 मैच खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉल टैंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने पर वार्नर समेत कप्तान स्टीव स्मिथ और कैमरन बैंक्रॉफ्ट प्रतिबंधित किये गए थे।


दूसरे ODI में कमेंट्री करते दिखेंगे वार्नर
वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने चैनल नाइन के निदेशक टॉम मलोने के हवाले से कहा, "डेविड वनडे और टी-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। इसलिए वह इंग्लैंड में होने वाली सीरीज को कवरेज करने के लिए पूरी तरह से सही हैं।" वार्नर 16 जून को कार्डिफ में होने वाले दूसरे मैच से कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे। इसके बाद वह अपने पूर्व टीम साथी और बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ के साथ 28 जून से शुरू होने वाली ग्लोबल टी-20 कनाडा टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगें।

यह भी पढ़े-सचिन तेंदुलकर ने इंडिया नहीं पाकिस्तान के लिए खेला था पहला मैच


वार्नर जल्द करेंगे वापसी
डेविड वार्नर भी क्रिकेट में जल्द वापसी करने वाले हैं। उनके लिए भी आईपीएल ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, लेकिन उनके नहीं खेलने के कारण उनकी टीम ने केन विलियम्सन को कप्तान नियुक्त किया था। वार्नर क्रिकेट में वापसी इस साल सितम्बर में सिडनी के रैंडविक पीटरशैम क्लब के लिए खेलेंगे। इसके साथ ही वार्नर कनाडा में होने वाली ग्लोबल T20 लीग का भी हिस्सा होंगे । इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी- टोरंटो, वैंकोवर, मोंट्रियल, एडमोंटन, विन्निपेग और एक कैरिबियाई टीम। कनाडा में इस टूर्नामेंट का आयोजन मेपल लीफ क्रिकेट क्लब, टोरंटो में 28 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। वार्नर के साथ ही स्टीव स्मिथ भी इस लीग का हिस्सा होंगे।


प्रतिबंधित हैं वार्नर और स्मिथ
स्मिथ और वार्नर, उनको मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान हुए गेंद से छेड़खानी मामले के कारण उनके खेलने पर एक साल का प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनपर एक साल का बैन लगाया था। जिसके तहत वह कोई भी अंतर्राष्ट्रीय या घरेलु मैच नहीं खेल सकते थे। हलाकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कनाडा में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में खेलने के लिए उनको गवर्निंग बॉडी का सहयोग प्राप्त है।