
चंडीगढ़. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एथलीटों के सपने को समझने में मदद करने के लिए एक एप लेकर आए हैं। स्पोर्टिग टैलेंट एप-रन एडम और धौनी इस एप के लिए एक प्लेटफार्म पर आए हैं। रन एडम और धौनी ने संयुक्त तौर पर एनालिटिक्स-आधारित स्पोर्टिग इकोसिस्टम एप को तैयार किया है। इस एप से भारत में खेल प्रतिभाओं की मदद करते हुए उन्हें अपने खेल में विकसित किया जाएगा। रन एडम को एक स्पोट्र्स प्रतिभा इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया गया है जो कि सभी हितधारकों को इच्छुक खिलाडिय़ों से जोड़ती है, जिसमें स्कूलों, आकादमियों, कोचेज, संघों, वैन्यू प्रदाता, फिटनेस उद्योग, विशेषज्ञों, प्रायोजकों और प्रमाणित संस्थान शामिल होते हैं, जिससे खेल प्रतिभाओं के लिए एक संपूर्ण बाजार का निर्माण होता है। इस मौके पर धौनी ने कहा, रन एडम एक अनूठा मंच है जिसमें खिलाडिय़ों, एमच्योर से प्रो की मदद की जाएगी ताकि वे अपने सपनों को हासिल करने में सफल हों।
सपने होंगे साकार
इस मौके पर धौनी ने कहा इस एप से खिलाडिय़ों को अपने सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। मैं खिलाडिय़ों की चुनौतियों से परिचित हूं क्योंकि मैंने अपने शुरुआती करियर में इनका सामना किया है। रन एडम को अपने प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से खिलाडिय़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी, जो उच्च गुणवत्ता के कोचेज, जगहों और प्रायोजकों तक आसान पहुंच प्रदान करेगी-जो सभी खिलाडिय़ों के लिए अपने कौशल को बेहतर करने और प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक हैं।
धौनी का होना देगा विशेष लाभ
रन एडम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महाप्रबंधक के.येरागासेल्वन ने कहा, "भारत 1.3 अरब का देश है और हम खेल में हमारी क्षमताओं से अभी तक बहुत दूर हैं। हमारी महत्वाकांक्षा प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रतिभा और संसाधनों को सक्षम करना है और इस तरह वे आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। इस मंच पर धौनी का होना एक विशेष लाभ होगा।
Published on:
20 Dec 2017 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
